फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नीरज राजटा अध्यक्ष और सीता राम चुने महासचिव

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग मंडल मतियाना की नई कार्यकारिणी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग मंडल मतियाना की बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
जल शक्ति विभाग मंडल मतियाना की बैठक जिला शिमला महासचिव भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मतियाना में हुई। बैठक में मतियाना मंडल के फील्ड कर्मचारी, बेलदार, पंप अटेंडेंट, पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, जल रक्षक मल्टी पर्पज वर्कर और आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। बैठक में महासचिव भूपिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंडल मतियाना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मतियाना मंडल से नीरज राजटा को अध्यक्ष चुना गया। कर्मचंद को उपाध्यक्ष, सीता राम को महासचिव और नवीन मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र पाल, सह सचिव देवेंद्र, वरिष्ठ सलाहकार लायक राम और प्रवक्ता उज्ज्वल मेहता को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में कई विषय पर चर्चा हुई और आगे की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिव्या ज्योति, राजेंद्र कालटा, कल्पना और रिका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें