फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बरकल में तीन दिन से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी नहीं जाग रहा विद्युत बोर्ड
विज्ञापन


ग्रामीणों में बोर्ड की कार्यशैली को लेकर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर की मुनिश पंचायत के बरकल में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार बिजली बोर्ड का शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। बुद्धि सिंह, प्रेम लाल, भगत राम, रवि अगरतल, शांता कुमार और जय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बाधित होने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन दिनों सड़क की दयनीय दशा बनी हुई है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से दूध समेत अन्य सामग्री खराब हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर की हालत भी दयनीय बनी हुई है। ट्रांसफार्मर को भी दुरुस्त किया जाए और शीघ्र बिजली बहाल की जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उधर, विद्युत बोर्ड तकलेच के सहायक अभियंता पीएच खोजान ने कहा कि बिजली आपूर्ति अस्थायी तौर पर बहाल कर दी गई है। मंगलवार को नया पोल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें