राजकीय महाविद्यालय रामपुर के छात्रावास में स्नातक गुण विषय पर आयोजि सात दिवसीय कार्यशाला में म
रामपुर महाविद्यालय में स्नातक गुण विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला
संवा द न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर । राजकीय महाविद्यालय रामपुर के छात्रावासों में स्नातक गुण विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रावासों में संबंधित छात्रपालकों ने सात दिन की इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में भूमिका निभाई। कार्यशाला का समापन राजकीय महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने किया। प्राचार्य ने सभागार में उपस्थित चार छात्रावासों के सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और स्नातक गुणों की महता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नौकरी पाने के लिए कौशल विकसित करना बहुत जरूरी है। साथ ही नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना आवश्यक है। समापन कार्यक्रम में प्रो. राजेश नेगी चीफ वार्डन, सहायक चीफ वार्डन प्रो. योजना नेगी, वार्डन बद्री हॉस्टल प्रो. सुरेखा नेगी और वार्डन आंबेडकर हॉस्टल प्रो. पुष्पा गोस्वामी मौजूद रहे।