फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली में 121 छात्रों और शिक्षकों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में आयोजित वि​​भिन्न प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
विज्ञापन
हंस फाउंडेशन ने नोगली स्कूल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में डॉक्टर सुष्मिता ने स्कूल के 121 छात्रों और अध्यापकों का स्वास्थ्य जांचा। विद्यार्थियों के रक्त की जांच टेक्नीशियन राजेश ने की। करीब 100 टेस्ट किए गए और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में संस्था के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी साहिल ने बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया, जिसमें 25 बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा चिकित्सक ने बच्चों को पर्सनल हाइजीन, न्यूट्रीशन और दिनचर्या में सुधार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे मानव शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। अध्यापकों ने शिविर के आयोजन के लिए फाउंडेशन का आभार जताया। इस मौके पर फार्मासिस्ट हरीश और आकशदीप सहित कई अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें