शिविर के दौरान स्वंयसेवियों ने किया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
संवाद न्यज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में एनएसएस इकाई का सात दिवसीय आवासीय वर्ग शिविर संपन्न हो गया। इस मौके पर चिड़गांव भाजपा मंडल अध्यक्ष आशा खाची बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य अनिता भार्गव ने सबको पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. नरेंद्र कुमार ने एनएसएस स्वंयसेवियों की ओर से शिविर के दौरान किए गए कार्यों का बारे में जानकारी दी और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य डाॅ. हरिदत्त ने युवाओं का राष्ट्र के प्रति योगदान के विषय पर विचार साझा किए। आचार्य लोकेश्वर शमी ने कविता का पाठ किया। सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वंयसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। स्वंयसेवियों ने नशा निवारण, स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्य डाॅ. धनेश पांडे, दिनेश, रवि सिंह, नीलम शर्मा, सुनील वर्मा, दीप राज, जांगला पंचायत उपप्रधान जगदीश चंद, चित्रा ठाकुर, बबली, सरीता, वीनता, पुष्पा देवी भी मौजूद रही।