कुमारसैन महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती स्
कुमारसैन कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस विशेष संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हो गया। सात दिन तक चले इस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन और सेवा भावना से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के छठे दिन महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियां काटी गईं और कॉलेज परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाया गया। अंतिम दिन समापन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवियों ने पूरे शिविर के दौरान की गईं गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भूषण आजाद ने एनएसएस स्वयंसेवियों की मेहनत और सेवा भावना की सराहना की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने शिविर में सहयोग के लिए महाविद्यालय प्रबंधन, स्वयंसेवियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया। समापन पर स्वयंसेवियों ने प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नाटी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।