फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति तकलेच के अध्यक्ष बबलू ने शिविर का शुभारंभ किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद शाक्या ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्कूल परिसर की सफाई और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जागरुकता रैली निकाली जाएगी। पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के हर कार्यकर्ता को इन कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बताया कि योजना के प्रत्येक विद्यार्थी इस शिविर के दौरान अपने व्यक्तित्व का विकास करके देश के उत्थान के लिए अपना योगदान देते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ममता कायथ और उप प्रधानाचार्य अजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें