फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज में ठोडा खेल, रस्साकशी प्रतियोगिता होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा रोहडू। चौपाल, नेरवा व कुपवी आंचल ठोठा खेल संघ की ओर से 17 से 19 अक्तूबर तक ठोडा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के प्रांगण में होने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 अक्तूबर को चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा करेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा 18 अक्तूबर को प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 19 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह समापन समारोह के अवसर पर मुख्यातिथि होंगे। आंचल स्तर पर पहली बार हो रही इस पर प्रतियोगिता में 32 खुंद भाग लेंगे। महिलाओं के लिए रस्साकशी की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिदिन विभिन्न दलों की ओर से परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें