फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंजलि और अरनव को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का खिताब

विज्ञापन
सीमा कालेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपंन
विज्ञापन
सीमा कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हो गया। समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। डॉ. उमेश नारटा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रो. संधिरा, प्रो. भूपेंद्र और डाॅ. राय सिंह नेगी ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एनएसएस शिविर में कुल 150 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत था। शिविर में अंजलि कायथ और अरनव दीवांटा को सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेवी के खिताब से सम्मानि किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को अनुशासन, समय प्रबंधन, और सामूहिक कार्य जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने का अवसर मिला। एक विशेष अकादमिक सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. उषा शर्मा और डॉ. नागेंद्र ने मिट्टी की उर्वरता, जैविक खेती, और जल संरक्षण पर जानकारी दी। इसके अलावा डीएफओ रवि शंकर शर्मा ने वन संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर जानकारी साझा की। इसके अलावा शिविर में ड्रिल सत्र आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को रिपब्लिक-डे परेड कैंप के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया गया। स्वयंसेवकों ने सीमा गांव में बावड़ी और महाविद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान भी चलाया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, प्लास्टिक हटाने, तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने जैसे कई कार्य किए। स्वयंसेवकों ने एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें