फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निखिल ठाकुर और काकी चुने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
खनाग स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह के दौरान मौजूद स्वयंसेवी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
खनाग स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनाग में सात दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। निखिल ठाकुर और काकी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के खिताब से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त एसओ बिधु चंद ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दीं। शिविर में 23 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव रशांडी में विशेष सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने गांव के मार्ग, प्राकृतिक जल स्रोतों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में भी सफाई, सौंदर्यीकरण और अनुशासन संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। शिविर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, समूह चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनहित से जुड़े गतिविधि सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम प्रभारी प्रवल ठाकुर ने बताया कि स्वयंसेवियों ने शिविर के लक्ष्यों को पूरा किया और समाज सेवा की प्रेरणा प्राप्त की। शिक्षक सूरज प्रकाश ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर सारिका भूषण, गोविंद सिंह, अजीत कुमार, रंजीत सिंह, गीता देवी, भाग चंद, रविंद्र कुमार, राजेंद्र, राजेश कुमार, सोम राज, श्याम लाल और उगम राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें