फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टिक्कर में स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नाटियों से बांधा समां

विज्ञापन
टिक्कर स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर प्रस्तुति देते छात्र
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया है। समापन समारोह की अध्यक्षता पंचायत के उपप्रधान सुशील मोहन रांटा ने की। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य कल्याण पापटा भी मौजूद रहे। इस दौरान स्वयंसेवियों ने नाटी पेश की। शिविर में 19 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को प्रतिदिन व्यायाम और परेड करवाई गई। परियोजना कार्य में स्वयंसेवकों ने विद्यालय भवन के चारों ओर नालियां बनाने का काम किया। इसके अलावा स्कूल परिसर की सफाई की। खांगटा गांव व भीमाकाली मंदिर परिसर में स्वंयसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्रतिदिन स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यकम पेश किए। बौधिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को आत्म बल, नैतिकता, नशा निवारण और राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी गई। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें एकल नृत्य, एनएसएस गीत, नशे पर आधारित लघु नाटिका और नाटी की प्रस्तुतियां दीं। अंत में मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को इनाम देकर पुरस्कृत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजय चौहान ने मंच का संचालन किया। महिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सरस्वती नेगी ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूल स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें