फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्र शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में सात दिवसीय समन्वित संकाय विकास कार्यक्रम संपंन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में सात दिवसीय समन्वित संकाय विकास कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में सात दिवसीय समन्वित संकाय विकास कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अध्ययन अधिष्ठाता डाॅ. बीके शिवराम ने राष्ट्र शिक्षा नीति के बारे में विचार रखे और इसके कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस सत्र के दौरान काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रेम प्रकाश चौहान ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सीसीएस आचरण नियम 1964 (केंद्रीय सिविल सेवाएं) पर अपनी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सभी को अवगत कराया। वक्ता के रूप में डाॅ. संदीप ठाकुर ने इनकम टैक्स और इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी दी। डाॅ. राजेंद्र कपूर ने आरटीआई एक्ट की जानकारी दी। कुश भारद्वाज ने व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ से भूपिंदर नेगी ने अपनी टीम के सदस्य राम शर्मा, मधु शर्मा और रजनीश के साथ साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन प्रस्तुति दी। डाॅ. नरेश कुमार ने भारतीय ज्ञान प्रणाली में दर्शन की भूमिका के बारे में बताया। अधिवक्ता हिमांशु शर्मा ने विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। प्रो. विजय लक्ष्मी ने एनईपी-2020 के प्रमुख पहलुओं के बारे में सभी को अवगत करवाया। डाॅ. ओम प्रकाश कौल ने संगीत विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। डाॅ. पूनम चौहान ने सतत् विकास में सूक्ष्मजीवों की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सीमा काॅलेज से प्राचार्या डॉ. ललिता रावत और डीएवी काॅलेज कोटखाई से प्राचार्य डॉ. रोशन वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका रेना ने किया। इस अवसर पर आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ(आईक्यूएसी) के संयोजक प्रो. गोवर्धन चौहान के साथ अन्य सभी विभागों के सहायक प्रोफेसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें