फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कशोली गांव में बिरशी मेला शुरू, लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यातिथि देविंद्र नेगी ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन


सड़क का विस्तारीकरण और खेल मैदान को उपलब्ध करवाएंगे बजट : नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। निरमंड की बाड़ी पंचायत के कशोली गांव में मंगलवार रात से दो दिवसीय बिरशी मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद बाड़ी के वार्ड सदस्य देविंद्र नेगी ने किया। मेला आयोजन समिति ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। बिरशी मेले में स्थानीय क्षेत्रों के अलावा साथ लगते इलाकों के लोगों ने भाग लिया। इस वर्ष मेले के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता और दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। पहली सांस्कृतिक संध्या में जिला परिषद सदस्य देविंद्र नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। पहली संध्या में क्षेत्र के 15 महिला मंडलों ने भाग लिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। मेले की मुख्य शाम लोक गायक टीआर कश्यप के नाम रही। उनके साथ स्थानीय कलाकार निखिल भारती ने भी खूब समां बांधा। इसमें विभिन्न महिला मंडलों ने आकर्षक और देशभक्ति के कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्यातिथि देविंद्र नेगी ने युवा मंडल कशोली को मेले के सफल आयोजन के लिए 31 हजार रुपये की और महिला मंडलों को 15,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कशोली गांव की सड़क के विस्तारीकरण और खेल मैदान के लिए भी बजट मुहैया कराने का हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर विशेष अतिथि बीडीसी सदस्य नीना जोशी, भाजपा मीडिया प्रभारी गुरदास जोशी, बेगानंद शर्मा, कशोली वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, कटेड़ वार्ड सदस्य भोला दत्त, भोला दत्त गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, कुलवंत सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें