फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसानों-बागवानों को दिया मौन पालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
सात दिवसीय  मौन पालन  प्र​शिक्षण के समापन पर महिला को सम्मानित करते उपायुक्त किन्नौर डा. अमित
विज्ञापन
रिकांगपिओ में सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन

समापन समारोह में उपायुक्त किन्नौर ने की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत उद्यान कार्यालय परिसर में 22 से 28 मार्च तक सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों-बागवानों को मौन पालन का प्रशिक्षण और इसका महत्व बताया। शिविर के समापन अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला के तीनों विकास खंडों के किसानों-बागवानों ने भाग लिया। किसानों-बागवानों ने परागण की प्रक्रिया में मधुमक्खियों की अहम भूमिका और फल उत्पादन में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. शर्मा ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में सेब उत्पादन ग्रामीण आर्थिकी को संबल प्रदान करता है और राज्य की अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार सृजन में मदद करता है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी ने विभाग की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुवंश के लिए प्रति लाभार्थी 80 हजार रुपये का अनुदान और मधुमक्खी गृह के लिए भी प्रति लाभार्थी 80 हजार रुपये का उपदान दिया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर पंचायत एवं खंड स्तर पर विशेषकर ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित बागवानों को उपायुक्त ने प्रमाणपत्र वितरित किए और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उद्यान विभाग के विशेषज्ञ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें