रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में विक्रेता कोटपा अधिनियम-2003 का सख्ती से पालन करें। जो विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी अभिषेक शेखर ने बताया कि जनजातीय जिला में तंबाकू मुक्त अभियान 9 अक्तूबर से शुरू किया है। यह अभियान 8 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना, चौकी, यातायात निरीक्षण स्थलों में कोटपा अधिनियम-2003 को सख्ती से लागू करें। विशेषकर, शिक्षण संस्थानों में जहां 100 मीटर के दायरे में विक्रेता खुली सिगरेट, पान मसाला, खैनी और गुटका की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।