सड़क पर भिड़ रहे पशुओं में एक कार के सामने था आ गया
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील के रंघोल में कार पलटकर खेत में जा गिरी। इस हादसे पांच लोग घायल हुए हैं। बुधवार देर शाम कार एचपी 08ए-7941 रंघोल से नेरवा की ओर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर दो पशु आपस में भिड़ रहे थे। एक पशु अचानक कार के सामने आ गए। पशुओं को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक मारी, लेकिन कार पलट कर खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में श्याम सिंह, उसकी पत्नी प्रोमिला, बेटियां सौम्या, दिव्यांशी और जीविका निवासी ग्राम जनोग, तहसील नेरवा घायल हुए हैं। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर नेरवा अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। गंभीर रूप से घायल जीविका को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने गंभीर रूप से घायल जीविका को पांच हजार रुपये की राशि फौरी राहत के रूप में प्रदान की है।