फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुल्लू के एसपी ने जिले के सीमांत क्षेत्रों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

हाल ही में एसपी कुल्लू का पदभार संभालने के बाद एसपी अभिषेक सेकर ने जिले के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों का निरीक्षण कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव भी लिए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर ने निरमंड, आनी, लूहरी और ब्रौ क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उन्होंने पुलिस थाना आनी, पुलिस थाना निरमंड, पुलिस थाना ब्रौ और पुलिस चौकी लूहरी का दौरा किया। इस दौरान डीएसपी आनी राजीव मेहता भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने कानून व्यवस्था, अपराध संबंधी विषयों, यातायात प्रबंधन, पुलिस कर्मियों के कल्याण और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी एसपी ने जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें