फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों, महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार के दिए टिप्स

विज्ञापन
किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग में उद्यमिता विकास कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञाबुंग में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग ने रैंप योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बिजनेस मॉडल कैनवास पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र रिकांगपिओ के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी बतौर मुख्य अतिथि एवं स्रोत व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर ज्ञाबुंग स्कूल प्रभारी सोनम देवी, राज सुदर्शन, हर्ष कुमार, उमेश खन्ना और रोहित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें