फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वनों में आग लगने के कारण और दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी के बाली दामन में वन अग्नि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

.अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। उपमंडल आनी की पंचायत तलुना के बाली दामन क्षेत्र में वन विभाग ने महिलाओं के लिए वन अग्नि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को वनों में आग के लगने के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों पर जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. संजय सूद मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि जंगल हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। अधिकतर वनों में आग की घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं, जैसे सूखी घास में आग लगाना, जलती बीड़ी, सिगरेट फेंकना या खेतों की सफाई के दौरान आग का फैल जाना। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और गांव के लोगों को भी जागरूक करें और आग लगने की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि देवदार जैसे पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल स्रोतों को सुरक्षित रखने और जलवायु को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, वन अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों की सदस्यों ने देवदार के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने वन अग्नि से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं रखीं। वन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सामूहिक प्रयास और समय पर सूचना देना ही सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम में महिला मंडल अद्भुत नाथ अर्था, महिला मंडल ओलवा, महिला मंडल दोगरी, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में वन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश गया। इस मौके पर वन विभाग रामपुर के वन अरण्यपाल सीबी तसशीलदार, डीएफओ लूहरी चमन लाल राव, रीना ठाकुर, रत्न सिंह, मदन मोहन सूद सहित अन्य वन अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें