फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
नित्थर स्कूल की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सिखती हुई। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नित्थर स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू के प्रशिक्षक हरीश शर्मा, कमल कांत और मदन लाल दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान नित्थर स्कूल में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर विपाशा भाटिया ने छात्राओं को विभाग की ओर से छात्राओं के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। साथ ही आत्मरक्षा की तकनीकों के अभ्यास को निरंतर करते रहने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधन ने इस कार्यक्रम की सराहना की और उन्होंने परियोजना अधिकारी और आत्मरक्षा प्रशिक्षक हरीश शर्मा का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें