फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर अंडर-21 वॉलीबाल टीम के चयन ट्रायल 3 जून को होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी टीम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रिकांगपिओ (किन्नौर)। शिमला अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल-2026 में इस बार एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट बॉयज अंडर-21 वॉलीबाल चैंपियनशिप होगी। इसमें भाग लेने के लिए किन्नौर जिले की वॉलीबाल टीम के चयन के लिए ट्रायल 3 जून को होंगे। सहायक आयुक्त एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किन्नौर विपन कुमार ठाकुर ने बताया कि चैंपियनशिप जिला खेल परिषद एवं जिला प्रशासन शिमला के सहयोग से 8 जून से 12 जून तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और मेडल दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट खिलाड़ी को पांच हजार रुपये की नकद राशि और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को समिति की ओर से टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। ट्रायल 3 जून सुबह 10:00 बजे टीएस. नेगी डिग्री कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में केवल किन्नौर जिले के अंडर-21 वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। पात्रता के अनुसार खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2005 अथवा उसके बाद का होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता अथवा आवास सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें