फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैडेट्स को मार्च और ड्रिल की बारीकियों की दी जानकारी

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में एफसीबीसी के लेक्चर में उपस्थित कैडेट्स | स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में दस दिवसीय शिविर, फायरिंग का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित दस दिवसीय एटीसी-222 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में प्रातःकालीन सत्र में ड्रिल गतिविधि आयोजित की गई। कैडेट्स को तेज चाल मार्च और ड्रिल की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। आरडीसी चयन प्रक्रिया के तहत कैडेट्स की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया गया। कैडेट्स को वेपन ट्रेनिंग और फायरिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कैडेट्स ने सुरक्षित तरीके से हथियार संचालन और फायरिंग के बारे में जागरूक किया गया। कैडेट्स ने एफसीबीसी के लेक्चर और डेमोंस्ट्रेशन में भाग लिया। लेक्चर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को युद्ध क्षेत्र में उपयोग होने वालीं तकनीकों, रणनीतियों की थ्योरी और प्रैक्टिकल के बारे में जागरूक करना रहा। एएनओ लेफ्टिनेंट अशोक कुमार ने एसएससीडी विषय पर विशेष लेक्चर दिया, जिसमें कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। शिविर में सूबेदार प्रेम सिंह ने कहा कि दस दिवसीय एटीसी-222 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रामपुर, रिकांगपिओ और निरमंड कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, खरगा, नोगली, दत्तनगर, कशोली, ज्यूरी, जेएनवी स्कूल रिकांगपिओ, जेएनवी स्कूल काजा, डीपीएस स्कूल झाकड़ी, एचएसडी पब्लिक स्कूल खनेरी, जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना और देव भूमि स्कूल जगातखाना स्कूल के 510 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर में कैडेट्स को वेपन प्रशिक्षण, परेड, खेल, मैप रीडिंग, बैटल क्राफ्ट, युद्ध कौशल, स्वच्छता, स्वास्थ्य प्रशिक्षण और योग के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में एआरओ शिमला से आई टीम ने कैडेट्स को अग्निवीर भर्ती योजना, अधिकारी रैंक में चयन प्रक्रिया, विभिन्न एंट्री कैटेगरी और एनसीसी के लाभों के बारे में जानकारी दी। टीम ने कैडेट्स को सेना में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने शिमला से आई टीम से विभिन्न प्रश्न पूछे, टीम ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें