फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खेल छात्रावास के लिए चयन छात्र का चयन, स्कूल में स्वागत

विज्ञापन
नरैण स्कूल के छात्र का खेल छात्रावास मतियाना के लिए चयनस होने पर स्कूल प्रबंधन स्वागत करते हुए
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण के छात्र निशुल का खेल छात्रावास मतियाना के लिए चयन हुआ है। छात्र के चयन पर स्कूल प्रशासन ने वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में छात्र निशुल का फूल मालाओं से स्वागत किया। दलोग निवासी निशुल, पुत्र शिवराम, माता बिनता देवी, नरैण स्कूल में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी है। छात्र की उपलब्धि से न केवल स्कूल, बल्कि क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्कूल प्रधानाचार्य रतन चंद सहित तमाम स्टाफ ने छात्र निशुल का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य रतन चंद ने कहा कि निशुल पहले भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक जगदीश महाजन और दुर्गा सिंह महाजन को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से इस विद्यार्थी के खेल में दिन प्रतिदिन निखार आ रहा है। निशुल मतियाना में आगे की पढ़ाई करेगा और वॉलीबाल खेल की बारीकियां सीखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें