फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर पाटबंगला खेल मैदान में पहाड़ी कलाकार मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
डीजे नेशन रामपुर के अध्यक्ष रामपुर में प्रैसवार्ता के दौरान। संवाद
विज्ञापन
डीजे नेशन आयोजित करेगा सांस्कृतिक संध्या, स्कूलों के बच्चे पेश करेंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला खेल मैदान रामपुर में डीजे नेशन रामपुर शुक्रवार को तीन बजे से लेकर शाम 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में रामपुर उपमंडल के विभिन्न्न स्कूलों और हिमाचल के प्रसिद्ध सात पहाड़ी कलाकार अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर डीजे नेशन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर तीन बजे डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा करेंगे, जबकि रात्रि संध्या में वित्त विभाग के उप निदेशक कृष्ण नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। डीजे नेशन रामपुर के अध्यक्ष साहिल सागर ने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार एसी भारद्वाज, तांत्रता बॉयज, राज ठाकुर, टीआर कश्यप, अशोक पालसरा, विनेश जोशी, यश कश्यप, रोहिणी डोगरा और अभिज्ञय सहित अन्य कलाकार पहाड़ी, फिल्मी और पंजाबी गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें