फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में स्कूली बच्चों और वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। वन मंडल कोटगढ़ के परिक्षेत्र कोटगढ़ के कर्मचारियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा के विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। वन्य प्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। अभियान के दौरान वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों और वन विभाग के अधिकारियों ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धोमड़ी जंगल में जाकर प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा एकत्रित कर सोलिड वेस्ट कलेक्शन सेंटर नारकंडा में जमा करवाया। इसके अलावा वन मंडल अधिकारी अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों के सरंक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ अजय कुमार, ब्लॉक आफिसर कमल जीत, वन रक्षक पवन कुमार और शिक्षक वृज भूषण कैंथला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें