रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के बीसीए विभाग ने स्कूली छात्रों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में छात्रों को कॅरिअर पर जागरूक किया। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और कंप्यूटर के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला का समापन बुधवार काे हुआ। कार्यशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदपुर के सात, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाड़ी रावत के नौ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाबल के 25 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सत्र में कई महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत, नोडल अधिकारी डॉ. मोहिंद्र, महाविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अनिल चौहान, बीसीए विभागाध्यक्ष प्रो. संजय बासिंटा, प्रो. संदीप झामटा प्रो. रेनू चौहान उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं। उन्होंने छात्रों को कौशल-आधारित शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने भविष्य के लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।