फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अपराजिता – परांग ला अभियान का दूसरा चरण किब्बर से शुरू

विज्ञापन
अपराजिता–परांग ला 2026 अभियान के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले कैडटस से मुलाकात करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। अपराजिता–परांग ला 2026 अभियान के दूसरे चरण को मंगलवार को किब्बर से हरी झंडी दिखाई गई। इसमें 20 बालिका कैडेटों का एक दल हिमालय पार कर परांग ला की ओर बढ़ रहा है। रियर एडमिरल आशीष भार्गव, एडीजी ने इस दल को रवाना किया। दल में छह अधिकारी, पांच पीआई स्टाफ, दो जीसीआई और एक महिला एएनओ शामिल हैं। कैडेटों का चयन पहले चरण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। दल ने पहले ही पिन भाभा पास ट्रैक का पहला चरण पूरा कर लिया था। यह अभियान अब लद्दाख में उतरने से पहले परांग ला को पार करेगा। चार सिख लाइट इन्फैंट्री और डोगरा स्काउट्स के जवान दल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर, शिमला ग्रुप, ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह और डिप्टी कमांडर, शिमला ग्रुप, कर्नल आदित्य वर्मा भी मौजूद रहे। डोगरा स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ललित मोहन पलारिया भी उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेटों, स्थानीय स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर दल का उत्साह बढ़ाया। रियर एडमिरल भार्गव ने कैडेटों को साहस अपनाने और बेहतर व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान दल ने स्थानीय प्रशासन और समुदाय का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें