फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करसोग की वंदना को बीएससी प्रथम वर्ष में दूसरा स्थान

विज्ञापन
वंदना कुमारी, पटेल विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष में हासिल किया दूसरा स्थान। स्रोत कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग की छात्रा वंदना कुमारी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी की ओर से घोषित किए गए बीएससी प्रथम वर्ष के परिणाम में द्वितीय स्थान हासिल किया है। वंदना वर्तमान में करसोग कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की फिजिकल साइंस की छात्रा है।
विज्ञापन


वंदना ने बताया कि 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झुंगी से की है। पिता प्रेमचंद कारोबार करते हैं, जबकि माता कहानी देवी लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। बड़ी बहन करसोग कॉलेज में कला स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा है, जबकि छोटा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। वंदना ने बताया कि गणित विषय में प्रोफेसर बनना चाहती हैं। कॉलेज प्राध्यापक गुलशन, दायक राम, कुलभूषण, पंकज, जय कुमार, सोनिया, रुचि नारंग, शालिनी, हितेश, रेणुका, वीरेंद्र सहित अन्य प्राध्यापकों ने वंदना को बधाई दी है।

वंदना कुमारी, पटेल विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष में हासिल किया दूसरा स्थान। स्रोत कॉलेज प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें