फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गीता भारद्वाज और रमना भारती के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
आनी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती गिता भारद्वाज। संवाद
विज्ञापन
आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जमाया रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक संस्कृति, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही। प्रसिद्ध लोक गायिका गीता भारद्वाज, रमना भारती, राजीव शर्मा और केशव शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। गीता भारद्वाज और रमना भारती के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विकास खंड अधिकारी आनी विवेक कुमार उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ स्थानीय कलाकारों की ओर से सरस्वती वंदना और पारंपरिक पहाड़ी नाटी से किया गया। इसके बाद मंच पर लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध लोक गायिका गीता भारद्वाज ने अपने लोकप्रिय पहाड़ी गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। रमना भारती की मधुर आवाज ने पूरे वातावरण को संगीत से सराबोर कर दिया। लोक गायक राजीव शर्मा और केशव शर्मा ने भी अपनी दमदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में नया उत्साह भर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचली संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। पहाड़ी लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों ने मेले की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। मुख्यअतिथि विवेक कुमार ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। संध्या में तहसीलदार रतनेश्वर शर्मा, नायब तहसीलदार मोती राम चौहान. एसईबीपीओ विनोद कटोच. सचिव विशु भारती, प्रेम ठाकुर, सहित मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें