फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुर-संगीत और नृत्य से सजेगा ठियोग उत्सव, कलाकारों की तलाश शुरू, 265 प्रतिभागी देंगे ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग उत्सव के लिए सुर और थिरकन की तलाश शुरू, 265 प्रतिभागी देंगे ऑडिशन
विज्ञापन

. दो दिवसीय चयन प्रक्रिया में 20 गायक और पांच नृत्य कलाकारों का होगा चयन

. 7 सदस्यीय चयन समिति ले रही कलाकारों के ऑडिशन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग उत्सव में 15 और 16 अगस्त को होने वाले सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की दो दिवसीय ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठियोग पंचायत समिति भवन में आयोजित इस ऑडिशन में क्षेत्रभर से कुल 265 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ऑडिशन के पहले दिन अब 50 प्रतिभागियों ने चयन पैनल के समक्ष अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रतिभा परखने के लिए गठित चयन पैनल में संगीत विशेषज्ञ महेंद्र राठौर, डीएलओ सरोजिनी नरवाल, डीपीआरओ किशोर कुमार, स्थानीय कलाकार श्याम हेटा, रवि शांडिल, साक्षी बंश्टू और श्रुति किमटा शामिल हैं। पैनल की ओर से प्रतिभागियों की गायन क्षमता, सुर ताल प्रस्तुति शैली और नृत्य प्रतिभा का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। ठियोग उत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस ऑडिशन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में प्रतिभागी अपनी गायन और नृत्य प्रतिभा के साथ ऑडिशन देने पहुंच रहे हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रतिभावान कलाकारों को ठियोग उत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार इस ऑडिशन प्रक्रिया के माध्यम से 20 गायक कलाकारों और पांच नृत्य कलाकारों का चयन किया जाएगा। चयनित कलाकार ठियोग उत्सव के दौरान मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया के दौरान सभी 265 प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन किया जाएगा। ठियोग उत्सव को स्थानीय संस्कृति, संगीत और कला को मंच देने वाले प्रमुख आयोजनों के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में ऑडिशन में बड़ी संख्या में कलाकारों की भागीदारी से आयोजकों को भी स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें