फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेला : सबलेट पाए गए कई प्लॉट, ब्लैक लिस्ट होंगे

विज्ञापन
लवी मेला मैदान में बुधवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की सबलेटिंग की जांच। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मेला मैदान में सबलेटिंग पर एसडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन



. सबलेटिंग में संलिप्त लोगों पर होगी उचित कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में अंतराष्ट्रीय लवी मेले के बाजार में कई प्लॉट सबलेट पाए गए। अब यह कारोबारी ब्लैक लिस्ट होंगे। रामपुर का अंतरराष्ट्रीय मेला हर वर्ष सबलेटिंग के लिए चर्चाओं में रहता है। इस वर्ष पहली बार कोई प्रशासनिक अधिकारी मेले में चल रहे सबलेटिंग के खेल की जांच करने पहुंचा। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को शिकायत मिलने पर मेला मैदान का दौरा किया और यहां कारोबार करने वाले व्यापारियों के दस्तावेज जांचे। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मेला मैदान व्यापारियों को प्लॉट के एवज में दी गई पर्चियों और आधार कार्ड की जांच की। इस दौरान मैदान में कई प्लॉट नियमों के विपरीत व्यापारियों को मुहैया करवाए हुए पाए गए। प्लॉट खरीदने वाले व्यापारियों को एसडीएम ने सख्त हिदायत दी कि उन्होंने ये प्लॉट क्यों खरीदे। साथ ही उन्होंने प्लॉट सबलेट करने वाले लोगों को ब्लैक लिस्ट करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से अधिक रेट लेने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को भी नेशनल हाईवे-पांच पर दुकानों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में दुकानों की खरीद-फरोख्त में पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी। सबलेट करने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज नेशनल हाईवे पांच पर होगी जांच
एसडीएम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अब वीरवार को नेशनल हाईवे-पांच पर सजी दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को मेले में आए व्यापारियों को महंगे दामों पर प्लॉट बेचने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को दल बल के साथ मेला मैदान का रुख किया। प्लॉट आवंटन कमेटी अध्यक्ष तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मैदान में दिनभर डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें