फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में युवा एसडीएम सुरेद्र मोहन ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर मंडल में कानून और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह बात 32 वर्षीय युवा एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने अपना कार्यभार संभालने के बाद प्रेस को जारी बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर चार जिलों का मुख्य व्यापार केंद्र होने के कारण यहां काफी संख्या में लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा हो सके। आजकल लोग यातायात नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। 2014 बैच के एचएएस अधिकारी सुरेंद्र मोहन सबसे पहले किन्नौर जिले के भावानगर में 2015 में बतौर सहायक आयुक्त विकास खंड रहे। इसके बाद 2015 से लेकर 2017 तक एसडीएम भावानगर सेवाएं दे चुके हैं। बतौर एसडीएम 2017 से लेकर आज तक थुनाग में सेवाएं देने के बाद रामपुर के लिए तबादला हुआ है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन जिला कुल्लू तहसील निरमंड के निशानी गांव के निवासी हैं। गांव से दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद हमीरपुर हिम अकादमी से जमा दो करने के बाद उन्होंने हमीरपुर से बीटेक किया। इसके बाद एचएएस की परीक्षा पास करने के बाद एक युवा प्रशासनिक अधिकारी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें