फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसडीएम निशांत तोमर ने हेलो रामपुर पुस्तिका का किया विमोचन

विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा तैयार हेलो रामपुर ​पु​स्तिका का विमोचन करते  एसडीएम रामपुर निशांत तोमर और अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने मंगलवार को हेलो रामपुर-2024 पुस्तिका का विमोचन किया। इस पत्रिका में रामपुर उपमंडल के इतिहास का उल्लेख है। इसके अलावा, प्रमुख होटल, बैंक, ऑटो मोबाइल शिक्षण संस्थान, रेस्तरां, सरकारी विभागों समेत पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के दूरभाष नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। इस पत्रिका को अमर उजाला के सहयोग से तैयार किया गया है। इस पुस्तिका में रामपुर का इतिहास, अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का इतिहास और श्राईकोटी माता के बारे में जानकारी दी गई है। पुस्तिका के विमोचन अवसर पर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बधाई देते हुए कहा कि इस पुस्तिका से न केवल रामपुर बल्कि देश प्रदेश से आने वाले पर्यटक भी लाभान्वित होंगे। इस मौके सहायक लोक संपर्क अधिकारी रामपुर मिडूल नेगी, डीडी कश्यप और मोहन भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें