चौपाल(रोहडू )।
स्वतंत्रता दिवस पर चौपाल में एसडीएम हेमचंद वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न विभागों तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।