फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें अधिकारी

विज्ञापन
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामलों को लेकर एसडीएम रामपुर वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ बै
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामलों को लेकर एसडीएम ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों का मासिक विवरण प्रस्तुत करने के लिए राजस्व, वन, लोक निर्माण, बागवानी, पशु पालन, कृषि, शिक्षा, विद्युत एवं जल शक्ति सहित अन्य विभागों के साथ शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम निशांत तोमर ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए सरकारी व वन क्षेत्र में किए गए कब्जों को हटाया जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग की भूमि पर यदि कोई अतिक्रमण करता है, तो उसे तुरंत हटाने के लिए कार्रवाई की जाए। कोई अतिक्रमण नहीं हटाता है, तो उचित कार्रवाई की जाए। इसकी रिपोर्ट हर महीने दी जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से कहा कि वह पंचायत के प्रधानों और सचिवों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की रिपोर्ट देने के निर्देश दें। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शक्ति कुमार, तेज सिंह एसीएफ वन, राजेंद्र नेगी खंड विकास अधिकारी, विषय विशेषज्ञ बागवानी डाॅ. अश्वनी कुमार, परीक्षित कुमार तहसीलदार रामपुर, तहसीलदार ननखड़ी, नायब तहसीलदार सरासन और पशु पालन, कृषि, विद्युत, जल शक्ति, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें