फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल-शिमला, रोहड़ू-डोडरा क्वार मार्ग बंद, ऊंचाई वाले गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
रोहडू उपमंडल में हिमपात से क्षतिग्रस्त बिजली की लाईने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। बारिश और बर्फबारी से रोहड़ू-डोडरा क्वार और चौपाल-शिमला मार्ग पर पूरी तरह बंद हो गया है। पूरा दिन बारिश के कारण रोहड़ू उपमंडल में शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद से कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। नेशनल हाईवे-705(ठियोग-हाटकोटी) को दोपहर बाद से यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। खिड़की में अधिक हिमपात के कारण शिमला चौपाल स्टेट हाईवे बंद हैं। सुंगरी में हिमपात के बाद देर शाम रोहड़ू-रामपुर वाया सुंगरी मार्ग भी बंद हो गया है। अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। नेरवा-रोहड़ू- पांवटा मार्ग उत्तराखंड के हिड़सु स्थान पर सड़क पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध होने के बाद दोबारा वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। रास्ता बंद होने की सूचना के बाद इस रूट पर कोई भी बसें नहीं भेजी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्गों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के बाद कुछ समय के लिए सड़क बंद रही। लोगों और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से अधिकांश सड़कों को बहाल कर दिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई कि मौसम साफ होने तक अनावश्यक सफर से बचें। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि रोहड़ू-शिमला मार्ग पर यातायात बहाल को गया है। एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने बताया हिमपात से चांशल घाटी में डोडरा क्वार मार्ग बंद हो गया है। लोग बारिश व हिमपात में सफर करने से बचें।

रोहडू उपमंडल में हिमपात से क्षतिग्रस्त बिजली की लाईने

रोहडू उपमंडल में हिमपात से क्षतिग्रस्त बिजली की लाईने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें