फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में सुविधाएं उपलब्ध करवाएं अधिकारी : एसडीएम

विज्ञापन
रामपुर में पंचायती राज चुनावों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह। स
विज्ञापन
पंचायती राज चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ एसडीएम ने की बैठक
विज्ञापन

. केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर और बैठने की हो समुचित व्यवस्था
. लोक निर्माण विभाग को दुर्गम क्षेत्र की सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनें तैनात करने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
चुनाव को लेकर जिला और उपमंडल स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रामपुर विकास खंड की 39 और ननखड़ी की 18 पंचायतों में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मतदान से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सभी अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं। रामपुर के पंचायत समिति सभागार में वीरवार को पंचायती राज चुनाव को लेकर समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों के साथ चुनाव संबंधी चर्चा की और मतदान केंद्रों में व्यापक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय, फर्नीचर, चुनाव कर्मियों और मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विकास खंड के कई मतदान केंद्र स्कूलों में स्थापित किए गए हैं। इन स्कूलों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। बिजली बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि इन मतदान केंद्रों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी लाइटों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग को सभी मतदान केंद्रों में पेयजल की सुचारु सुविधा देने को कहा गया। इसके अलावा ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों की सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व उन्होंने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायत सचिवों को मतदान से पहले सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने और यहां की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें भेजने को कहा। उन्होंने मतदान से 48 घंटे पहले और 48 घंटे बाद तक शराब ठेकों को बंद रखने के निर्देश दिए। स्कूलों में स्थापित मतदान केंद्रों में सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर स्कूल प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने को कहा।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों को केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि 26, 28 और 30 मई को पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर विभिन्न विभागाधिकारियों को व्यापक बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले पंचायत सचिव संबंधित मतदान केंद्रों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें