फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लंबित मामलों को शीघ्र निपटाएं अधिकारी

विज्ञापन
आनी में खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधि और एसडीएम आनी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
आनी में खंड स्तरीय अनुश्रवण समितियों की बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
बाल विकास परियोजना आनी के तहत वीरवार को एसडीएम लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। एसडीएम ने अनुश्रवण समिति की बैठक में बाल विकास परियोजना के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से जुड़े सत्र में एसडीएम ने उपमंडल के लाभार्थी बच्चों से संवाद कर उनकी भविष्य की योजनाओं, समस्याओं और योजना से प्राप्त सहयोग के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों को सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह गर्ग ने बताया कि उपमंडल में चिह्नित 31 लाभार्थियों में से 21 पात्र बच्चों को योजना के सभी लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की खंड स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास और पंचायत प्रतिनिधियों को संयुक्त प्रयास करने पर जोर दिया गया। एसडीएम ने स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई, ताकि बेटियों का सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

आनी में खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधि और एसडीएम आनी। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें