फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहरू सदन और मॉडल प्रदर्शनी में भगत सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल रामपुर मे विज्ञान मेले में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार
विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल रामपुर में विज्ञान मेले का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में वीरवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के भगत, लक्ष्मीबाई, नेहरू, गांधी और सुभाष सदन के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। मॉडल प्रदर्शनी में कनिष्ठ वर्ग में भगत सदन ने प्रथम, सुभाष सदन ने द्वितीय और गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में भगत सदन ने प्रथम, गांधी सदन ने द्वितीय और नेहरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में भगत सदन ने प्रथम, लक्ष्मीबाई सदन ने द्वितीय स्थान और गांधी सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऑटो मोबाइल प्रदर्शनी में सुभाष सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं गांधी सदन ने दूसरा, भगत सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। आईटीईएस प्रदर्शनी में सुभाष सदन ने प्रथम और गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान गतिविधि में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में पहला और दूसरा स्थान भगत सदन ने प्राप्त किया। वहीं तीसरा स्थान गांधी सदन, कनिष्ठ वर्ग में भगत सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में भगत सदन ने पहला स्थान और गांधी सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में नेहरू सदन पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं भगत सदन दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में भगत सदन प्रथम ने पहला और लक्ष्मीबाई सदन द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में नेहरू सदन प्रथम और गांधी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में गांधी सदन ने प्रथम और नेहरू सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड कनिष्ठ वर्ग में गांधी सदन ने प्रथम और भगत सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में नेहरू सदन ने प्रथम और भगत सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन ने प्रथम और नेहरू सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समन्वयक खेम चौहान ने सभी छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में तिलक राज शर्मा, अजय शर्मा, तिलक शर्मा और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ममता गौतम, जगदेव शर्मा और दीप चंद ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विद्यालय के डीपीई सुधीर रोहटा, शारीरिक शिक्षक संतराम, रेखा देवी, ऑटोमोबाइल व्यावसायिक प्रशिक्षक मुकेश मेहता, विनीता वर्मा, आईटीईएस व्यावसायिक प्रशिक्षक संदीप और सुनीता ने अनुशासन बनाए रखने में विशेष सहयोग दिया।

पदम छात्र स्कूल रामपुर मे विज्ञान मेले में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार

पदम छात्र स्कूल रामपुर मे विज्ञान मेले में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें