फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाइनिंग स्टार स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष सयोगी ने स्वर्ण, लक्ष ने रजत और चार खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशहर में आयोजित बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आयुष सयोगी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लक्ष ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, सूर्यांश रांझा, अर्नव, अखिल नेगी और अंशुमन जोक्टा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रबंध निदेशक मधु नेगी और प्रधानाचार्य एचएल नागटा ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें