रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। रामपुर खंड अंडर-14 टूर्नामेंट खेलकर लौटी कबड्डी की विजेता टीम के लिए समारोह का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक निर्दोष ठाकुर सहित प्रतिभागियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि खिलाड़ियों ने सभी खेलो में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कबड्डी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण में भी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रतन चंद सहित स्टाफ ने छात्रा वर्ग की अंडर-14 वॉलीबाल टीम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नवाजा। उन्होंने कहा कि स्कूल की टीम ने खिताबी मुकाबले में दत्तनगर स्कूल की टीम को सीधे सेटों 3-0 से पराजित किया। शिक्षक कुलदीप मेहता, ऊषा गुप्ता, जयप्रकाश भलूनी, रामस्वरूप नेगी, डीपीई जगदीश महाजन, मुकेश नेगी, कविता कनैन, रमेश ठाकुर, पूजा मेहता, ललिता ठाकुर दुर्गा सिंह, नंदलाल सानी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।