राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खरगा में आयोजित अंडर 14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृत
प्रतियोगिताओं में 25 स्कूलों के 343 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा में निरमंड खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूलों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। 17वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खरगा पंचायत के प्रधान नेसू राम बिमल ने किया। प्रतियोगिताओं में 25 स्कूलों के 343 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा ने मार्चपास्ट में पहला स्थान और निरमंड स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, योग और सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी स्पर्धा में चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें जाओं स्कूल, त्वार, डीपीएस टिक्करी और एसकेएम अरसू विजयी रहे। वॉलीबाल के आठ मैचों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्वार, निरमंड, रंदल, डीम, डीपीएस टिक्करी, अरसू, एडूरुट चाटी और खरगा विजयी रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खरगा में आयोजित अंडर 14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृत