फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिव्या 83.14 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड और एमएड कॉलेज बालना (नोगली) के बीएड द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दिव्या कश्यप ने 83.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, साक्षी कपटिया ने 82.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रमिला देवी 81.42 प्रतिशत अंक लेकरन तृतीय रही। 80 प्रतिशत प्रशिक्षुओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। अन्य प्रशिक्षुओं ने भी प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को बधाई दी। संस्थान की प्राचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों और प्रशिक्षुओं की मेहनत का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें