फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरला देवी को सौंपी एसएमसी सरपारा की कमान

विज्ञापन
सरपारा स्कूल में एसएमसी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
अभिभावकों और शिक्षकों ने कई मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर की दुर्गम वैली 15/20 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में जहां शिक्षा को और सुदृढ़ करने को लेकर मंथन किया गया। वहीं, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की गई। बैठक में सरला देवी को एसएमसी की कमान सौंपी गई। वहीं, शंकर लाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लीलावती, सुलोचना, किरण, राकेश, चंद्रकला, पुष्पा देवी, सिरसा देवी और चंद्र दत्त सदस्य चुने गए। इसके अलावा पंचायत पंचायत मनोनीत सदस्य ओम प्रकाश, शिक्षाविद कृपाल नेगी, सचिव कार्यकारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार और एमसी प्रभारी अनिल ठाकुर को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें