आनी के हिमालय मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों ने तैयार किए विभिन्न मॉडल। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
आनी।
हिमालय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में शुक्रवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार कर अपने ज्ञान एवं कल्पनाशक्ति को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कार्यशील एवं गैर-कार्यशील विज्ञान मॉडल, गणितीय मॉडल, रोबोटिक्स और स्टेम प्रोजेक्ट, पर्यावरण एवं सतत् विकास मॉडल, इनोवेशन एवं क्रिएटिव साइंस प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।