फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आर्यन विक्रस अध्यक्ष और आंचल लोक्टस चुनीं उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में तरुण किन्नौर एसोसिएशन का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत किन्नौर के विद्यार्थियों की ओर से तरुण किन्नौर एसोसिएशन का गठन किया गया। एसोसिएशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को साझा मंच प्रदान करने के साथ किन्नौरी संस्कृति, भाषा, परंपराओं, लोक कला और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। एसोसिएशन की कार्यकारिणी में आर्यन विक्रस को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, आंचल लोक्टस को उपाध्यक्ष, प्रशांत नेगी को महासचिव एवं संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। मनीषा राज एवं मिंटू कोषाध्यक्ष बनाए गए। खेल गतिविधियों के लिए हेमंत को खेल सचिव और मुंकिता चारस को खेल प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विशेष नेगी और अलीशा नेगी को सांस्कृतिक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अवंतिका मोयन, शगुन नेगी, समीर, निखिल और करण आर्यन को एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के रूप में शामिल किया गया। एसोसिएशन का गठन कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. विद्या बंधु ने विद्यार्थियों को एसोसिएशन के गठन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से एसोसिएशन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें