8.67 करोड़ की लागत से सीवरेज बनकर तैयार, वार्ड-9 के पांच हजार लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
1.20 एमएलडी सीवरेज की है क्षमता
नवंबर महीने मेें लोकार्पण करने का जलशक्ति विभाग ने रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर का वार्ड-9 खनेरी जल्द सीवरेज प्रणाली से जुड़ेगा। जलशक्ति विभाग रामपुर ने करीब 8.67 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज का निर्माण कर दिया है। इस सीवरेज की 1.20 एमएलडी की क्षमता है, जो खनेरी के आसपास पांच हजार के करीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नगर परिषद रामपुर ने खनेरी में नया वार्ड बनने के बाद प्रदेश सरकार को इसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा था। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद 2018 को शिलान्यास हुआ और 2021 से काम सीवरेज निर्माण का कार्य शुरू किया गया। खनेरी में सीवरेज बनकर तैयार गया है। ऐसे में अब इस वार्ड के हजारों लोगों को पिछले कई वर्षों से चली आ रही मांग जल्द पूरी होगी। अब सीवरेज व्यवस्था होने से लोगों को अपने मकान के साथ-साथ अतिरिक्त पैसे खर्च कर सीवरेज टैंक नहीं बनाना पड़ेगा। सीवरेज लाइन का कार्य पूरा होने के बाद हर मकान को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। हजारों लोगों को जल्द सीवरेज प्रणाली से जुड़ा जाएगा।
नप रामपुर के अंतर्गत वार्ड-9 खनेरी में सीवरेज प्रणाली बनकर तैयार है। जल्द नवंबर महीने में इस लोकार्पण किया जाएगा, ताकि लोगों को सीवरेज का फायदा मिल सके। इस सीवरेज की 1.20 एमएलडी की क्षमता है। विभाग ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बिजली की व्यवस्था कर दी है। - बीरबल मोदी सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग रामपुर