फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट ब्वॉय सूर्यांश, रोहित और वन्या रही बेस्ट गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला में शनिवार को सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व सैनिक पालदेन नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के संस्थापक जितेंद्र नेगी ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं इस समारोह में कनिष्ठ वर्ग में सूर्यांश, वरिष्ठ वर्ग में रोहित, कनिष्ठ वर्ग में वन्या को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब और स्वस्थ छात्र वंशराज और रितिका को चुना गया। वहीं बेस्ट हाउस का खिताब टेरेसा को दिया गया।
विज्ञापन

समारोह में स्कूल प्राचार्य अंजली नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्नेहा, गुनगुन, ज्योतिका, दीपिका और श्रेया सहित अन्य छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। वहीं अन्य छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी, पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में भगवती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार श्यामु नेगी ने किन्नौरी लोक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और मेहमानों को थिरकने पर मजबूर किया।
छात्राओं ने रूपमतिए, सही पकड़े, यादो आउंदे तेरे आउंदी, इक छोरी चंडीगढ़ा रे, कानो रे बाली, भूल न जाना, जू गवेनिंग चू दयारो, बांठिन मोनिके, वाली शारे लोशो हाय सांगला देशांग सहित अन्य गाने गाकर पंडाल में उपस्थित लोगों का झूमने पर मजबूर किया। अंत में मुख्यातिथि ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे रिहान, अनुष्का, स्मृति, एंजल, उत्कर्ष, वियान, प्रीति, ऊषा, सुजल, प्रणव, ईशान, दीक्षिता, आदित्य, आरव, तरूण, सुजल, सारांश, रविंद्र, श्वेता, रितिका, प्राची, आरोही, दिव्यांश, वरूण, संतोषी, आकांक्षा, राजीव, मानस्वी, वंश सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को दस हजार रुपये की राशि भेंट स्वरूप प्रदान की।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष सुनील नेगी, उपाध्यक्ष दोर्जे सुख नेगी, ईश्वरी देवी नेगी, राधा नेगी, आशा नेगी, चेतना नेगी, अजविंद्र नेगी, राजकुमार नेगी, राजीव नेगी, रविंद्र नेगी, अर्चना नेगी, दीपिका नेगी, कमल नेगी, मनीषा नेगी, ईशा पाठक और वंदना सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें