फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में पुष्पा रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में करवाचौथ के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रवक्ता गणित बिंदू कश्यप ने बताया कि स्कूल के छात्रों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में पुष्पा प्रथम, रीता द्वितीय और सृजन और वर्षा तृतीय रही। वहीं छात्र वर्ग में शंकर ने पहला, राजकुमार ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में श्रेया प्रथम और सुनीता दूसरे स्थान पर रही। जमा एक और जमा दो के वर्ग में प्रीति ने पहला, स्वाति ने दूसरा और ईशानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में आरती, अदिति, सृष्टि, श्रेया, रवीना, वर्षा, पुष्पा, खुशी, लक्ष्मी, रीता, मुस्कान, साक्षी, तुषार, रीतिक, आदित्य, शंकर, राजकुमार, संतोष, सुभाष, मोहित, मोनिका, सुनीता, नेहा, यामिनी, कविता, गीताजंलि, पायल, पूजा, ज्योति ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि नेे विद्यार्थियों से आह्वान किया कि उन्हें स्कूल में आयोजित होने वाले हर तरह गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर शिक्षिका, मनीषा पॉल, नीरू शर्मा, विद्या गुप्ता, मीनाक्षी मेहता और सुंदर लता सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें