चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन कांग्रेस का आयोजन किया गया। स्पर्धा के समापन समारोह में बीडीओ चौपाल अरविंद गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्पर्धा में चार ब्लॉक चौपाल, देहा, नेरवा तथा कुपवी के 55 स्कूलों से करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चिल्ड्रन कांग्रेस में क्विज, साइंस माडल, मैथमेटिक्स ओलंपियाड, एक्टिविटी कार्नर स्पर्धाएं विभिन्न वर्गों में आयोजित हुईं।
वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में अमरीश और कृष्णा (कुपवी) ने प्रथम, चिराग व सरोज (देहा) ने दूसरा तथा सूर्यांश और पूरण (नेरवा) ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर अर्बन वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में हिमालयन स्कूल नेरवा के ईशिता और गुंजन ने प्रथम, हिमाद्री स्कूल नेरवा के सिमरन और उदय ने दूसरा तथा नेरवा स्कूल के राज और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रामीण वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में सरांह स्कूल के निशांत और शिवांश पहले, भारण स्कूल के सचिन और रजनीश दूसरे तथा बौर स्कूल के नवीन और रोहित तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर अर्बन वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल चौपाल की सैलेना और प्रज्ज्वल ने प्रथम, नेरवा स्कूल के सक्षम और अभिनव ने दूसरा तथा हिमाद्री स्कूल नेरवा के पलक और संजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रामीण वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में भरानू स्कूल की इतिका और नेहा ने प्रथम, महामाया स्कूल सरांह की अंबिका और प्रज्जवल ने दूसरा तथा मनेवटी स्कूल के आयुष और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में चौपाल स्कूल के हनिश ने प्रथम, नेरवा स्कूल के साहिल ने दूसरा तथा देहा स्कूल के सेजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर अर्बन वर्ग की एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में डीएवी स्कूल चौपाल की मन्नत मेहता पहले, नेरवा स्कूल के सूर्यांश दूसरे तथा हिमालयन स्कूल नेरवा की मिनल तीसरे स्थान पर रही। सीनियर ग्रामीण वर्ग की एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में देवत स्कूल के मृगांक पहले, खगना स्कूल के मयंक दुसरे तथा सरांह स्कूल की ज्योति तीसरे स्थान पर रही। जूनियर अर्बन वर्ग की एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में डीएवी स्कूल चौपाल के रिशित डोगरा ने प्रथम, हिमालयन स्कूल नेरवा की महक तोमर ने दूसरा तथा नेरवा स्कूल के रौनक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर रूरल वर्ग की एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में में देवत स्कूल की कनक शर्मा ने प्रथम, सरांह स्कूल कि रिया शर्मा ने दूसरा तथा खगना स्कूल के अर्पित और निशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मैथमेटिक्स ओलंपियाड स्पर्धा के जूनियर वर्ग में एसडी स्कूल नेरवा के नितिश जोशी ने प्रथम, डीएवी स्कूल चौपाल की प्रांशुल ने दूसरा तथा हिमाद्री स्कूल नेरवा कि मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में खगना स्कूल के दीपक ने प्रथम, डीएवी स्कूल चौपाल के हिमांशु ने दूसरा तथा चौपाल स्कूल की सरगम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस मॉडल स्पर्धा में झीना स्कूल की अनुष्का ने प्रथम, चौपाल स्कूल के वंश ने दूसरा तथा नेरवा स्कूल की सोनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।